डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस द्वारा ICON 2025 से सम्मानित

नईदिल्ली। वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेन्स, इंग्लैंड द्वारा सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं हिन्दीयोद्धा डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ को ‘आइकॉन 2025’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान संस्था के अध्यक्ष हैनरी आर द्वारा प्रदान किया गया।

डॉ. अर्पण जैन वर्तमान में प्रतिबद्धता व संपूर्ण निष्ठा के साथ हिन्दी के प्रति समर्पित भाव से हिन्दी भाषा को राष्ट्र भाषा के पद पर प्रतिष्ठित करने की ओर अग्रसर हैं। वे असाधारण प्रतिबद्धता, दृढ़ता और उत्कृष्ट उपलब्धियों के साथ दूरदर्शिता और एकाग्रता नेतृत्व के लिए भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जाने जाते हैं। सही मायने में वे एकचित लक्ष्य, कड़ी मेहनत, जुनून और अपने निर्णय से अपनी भाषा, अपनी सभ्यता को बढ़ावा देकर हर वर्ग के लिए प्रेरणा बनते जा रहे हैं। हिन्दी भाषा के प्रति वैश्विक प्रतिबद्धता, दूरदर्शी नेतृत्व, प्रभावशाली सेवा और उत्कृष्टता के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेन्स द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है।

डॉ. अर्पण जैन सुप्रसिद्ध हिन्दी सेवी हैं, जिन्होंने अब तक लगभग 30 लाख लोगों के हस्ताक्षर बदलवा दिए हैं। साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 का अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार और जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी एवं वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति द्वारा वर्ष 2023 का अक्षर सम्मान, प्रभासाक्षी का हिंदीसेवी सम्मान आदि डॉ. अर्पण जैन को प्राप्त हुए हैं।

डॉ. अर्पण जैन अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से सम्मानित

अभिनेता आशुतोष राणा, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने किया सम्मानित

Drarpanjainavichal

 

इन्दौर : मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मातृभाषा डॉट कॉम के संस्थापक-सम्पादक डॉ. अर्पण जैन ’अविचल’ को मंगलवार को रवीन्द्र भवन, भोपाल में साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश शासन द्वारा अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार 2020 से नवाजा गया।मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, विशिष्ट अतिथि अभिनेता आशुतोष राणा एवं संस्कृति मंत्रालय के संचालक अदिति कुमार त्रिपाठी ने डॉ. अर्पण जैन को इस पुरस्कार से सम्मानित किया।

बता दें कि नारद मुनि पुरस्कार में शासन द्वारा एक लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती है।
डॉ. अर्पण जैन को यह पुरस्कार मातृभाषा. कॉम के लिए प्राप्त हुआ है। विगत सात वर्षों से हिन्दी के रचनाकारों का लेखन मातृभाषा .कॉम पर प्रकाशित किया जा रहा है, जिससे लगभग तीन हज़ार से अधिक लेखक व 20 लाख से अधिक पाठक जुड़े हैं।

डॉ. जैन के पुरस्कृत होने पर सुप्रसिद्ध कहानीकार डॉ. कृष्णा अग्निहोत्री, हिन्दी गौरव राजकुमार कुम्भज, साहित्यकार दामोदर खड़से, इन्दौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी, मातृभाषा उन्नयन संस्थान की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिखा जैन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नितेश गुप्ता, भावना शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रघुवंशी, श्रीमन्नारायण चारी विराट एवं प्रदेश इकाइयों सहित सैंकड़ो सुधीजन ने शुभकामनाएँ दी।

सम्मान

प्रयास न्यूज एवं ‘गणेश शंकर विद्धयार्थी प्रेस क्लब* ने इंदौर शहर में पत्रकारिता और सफल खबर ग्रुप संचालन हेतु अतिथी डा. भूपेन्द्र गौतम साहब( पुर्व जनसम्पर्क अधिकारी एवं सहायक,मुख्यमंत्री म.प्र), अरविंद तिवारी जी (अध्यक्ष- इंदौर प्रेस क्लब) जितेन्द्र यादव जी (संस्थापक-सेव जर्नलिज्म फाउंडेशन) डा. शरद पण्डित जी (पुर्व संयुक्त संचालक- स्वास्थ्य सेवाएं, इंदौर ) संतोष गंगेले जी (प्रदेश अध्यक्ष- गणेश शंकर विद्धार्थी प्रेस क्लब) ने खबर हलचल न्यूज से मुझे सम्मानित किया…
सादर धन्यवाद प्रयास न्यूज परिवार एवं गणेश शंकर विद्धार्थी प्रेस क्लब का….